खेल

Watch: लाइव टीवी पर जसप्रीत बुमराह को इंग्लिश सिखाने लगीं वाइफ संजना, वीडियो में देखें कैसे लगाई डांट

फॉर्मेट कोई सा भी हो, मैदान कहीं का भी हो… जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का विकेट लेना लगभग कंफर्म होता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के आखिरी सुपर-8 मैच में भी बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने मुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई. मैच के बाद जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) ने उनका इंटरव्यू किया. इंटरव्यू के दौरान ही संजना ने बुमराह को अंग्रेजी की क्लास देनी शुरू कर दी. 

बता दें कि संजना गणेशन मौजूदा टी20 विश्व कप में आईसीसी के लिए प्रजेंटर की भूमिका निभा रही हैं. भारत के मैचों के दौरान अक्सर संजना को पति बुमराह का इंटरव्यू लेते देखा जाता है. इंटरव्यू के दौरान दोनों के बीच प्यार भरी नोक-झोक भी देखने को मिलती है, जो फैंस को बहुत पसंद आती है. इस बार भी दोनों के बीच ऐसा ही प्यार देखने को मिला.

बुमराह को इंग्लिश सिखाने लगीं संजना

आईसीसी ने बुमराह के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया. वीडियो की शुरुआत में संजना ने बुमराह को मजेदार तरीके से ‘सब्सक्राइब’ शब्द का उच्चारण बताया. संजना ने कई बार सब्सक्राइब बोला, जिसके बाद वह खुद हंसने लगीं. 

अंत में लगा दी प्यार भरी डांट 

अंग्रेजी का क्लास खत्म होने के बाद संजना ने बुमराह का इंटरव्यू किया. बुमराह ने कई सवालों के जवाब दिए. फिर इंटरव्यू खत्म होने के बाद बुमराह माइक हवा में उच्छाल देते हैं, जिसे देखकर संजना प्यार भरे अंदाज में बुमराह को डांट लगाते हुए कहती हैं, “इक्विपमेंट महंगे हैं.” इसके बाद वह बुमराह से माइक ले लेती हैं. 

टूर्नामेंट में  जसप्रीत बुमराह  का प्रदर्शन 

बुमराह ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 9 विकेट चटका लिए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट 3/38 का रहा. हालांकि बुमराह इकॉनमी 9.52 की रही, जो थोड़ी ज्यादा नजर आती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह नॉकआउट स्टेज में कैसा प्रदर्शन करते हैं. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!