खेल

IND vs WI Super-8: शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में चटाई धूल; संजू सैमसन रहे जीत के हीरो

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का है. दरअसल, इस मैच को सेमीफाइनल से कम नहीं कहा जा सकता है. इस मैच में जो टीम हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. भारतीय टीम इस मैच में फेवरेट है, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम कुछ भी कर सकती है. 2016 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने ही भारत को बाहर किया था. ऐसे में टीम इंडिया के पास अब हिसाब बराबर करने का मौका है. 

सुपर-8 में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो दो मैचों में एक जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. नेट रन रेट भारतीय टीम का -0.100 है. वहीं वेस्टइंडीज प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. वो भी दो मैचों में एक मैच जीती है, लेकिन वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 का है. 

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट 

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. यहां बड़े स्कोर बनते देखे गए हैं. हालांकि, इस मैदान पर 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब तक शाम के मैच नहीं हुए है. यह शाम का पहला मुकाबला है. ओस का बड़ा प्रभाव रह सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है. 

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स 

भारत और वेस्टइंडीज का मैच आप टीवी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर जियोस्टार पर मैच लाइव आएगा. अलग-अलग भाषाओं में आप इस मुकाबले की कमेंट्री सुन सकते हैं. 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- ब्रेंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे/अकील हुसैन, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!