खेल

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ आज क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कौन-कौन हो सकता है बाहर

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रन की करारी हार के बाद अब यह मुकाबला भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन चुका है. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव कर सकती है.

वाशिंगटन सुंदर होंगे बाहर?

पिछले मैच में वॉशिंगटन सुंदर को मौका देने का फैसला टीम पर भारी पड़ा था. सुंदर ना तो गेंद से कोई विकेट ले पाए और ना ही बल्लेबाजी में खास योगदान दे सके. उन्होंने सिर्फ 11 रन बनाए और गेंदबाजी में भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. ऐसे में आज के मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. माना जा रहा है कि अक्षर सीधे सुंदर की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं, जिससे बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी मजबूत होगी.

मिडिल ऑर्ड में भी बदलाव की आशंका

वहीं मिडिल ऑर्डर में भी बदलाव की पूरी संभावना है. रिंकू सिंह इस वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. उनके हालिया स्कोर 6, 1, 11*, 6* और 0 रहे हैं, जिससे टीम को आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने में दिक्कत हुई है. इसके अलावा तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है. दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं. जिसके चलते इन तीनों में से कम से कम दो खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ा सकता है.

संजू सैंमसन की होगी वापसी?

ऐसे में आज के मैच में संजू सैंमसन को मौका मिल सकता है. सैमसन स्पिन के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते हैं और चेन्नई की धीमी पिच पर उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. वह नंबर 3, 4 या 5 पर बल्लेबाजी करने का विकल्प भी देते हैं, जिससे टीम संयोजन में लचीलापन आता है.

कुलदीप यादव भी बन सकते हैं ट्रंप कार्ड

इसके अलावा चेपॉक की पिच को देखते हुए टीम एक अतिरिक्त स्पिनर को भी शामिल कर सकती है. ऐसी स्थिति में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. कुलदीप की कलाई की स्पिन बीच के ओवरों में विकेट निकालने में मदद कर सकती है. आज के अहम मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह,अर्शदीप सिंह. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!