अब बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों को मौका मिलना तय

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से शिकस्त दी. अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं.
भारत को अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भले ही जिम्बाब्वे एक छोटी टीम है, लेकिन वो टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर सुपर-8 में पहुंची है. ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगी.
चेपॉक में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को मौका मिलना तय
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद मानी जाती है. यहां स्पिनर्स हावी रहते हैं. ऐसे में टीम इंडिया 3 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. इसके अलावा अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी तय है. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को खिलाया जा रहा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद अब अक्षर की वापसी तय मानी जा रही है.
अभिषेक शर्मा को नहीं किया जाएगा बाहर, हो सकते हैं दो बदलाव
अभिषेक शर्मा के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. वह अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. अब अभिषेक की जगह संजू सैमसन को खिलाने की मांग भी होने लगी है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट अभिषेक पर भरोया कायम रख सकता है. ऐसे में सैमसन को और इंतजार करना पड़ेगा. फिलहाल दो बदलाव की संभावना है. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की वापसी तय मानी जा रही है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.



