Karnataka: मेडिकल एग्जाम में चीटिंग कर रहा था छात्र, टोकने पर टीचर को बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल

Karnataka News: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक होम्योपैथी कॉलेज में इंटरनल एग्जाम के दौरान एक मेडिकल स्टूडेंट ने अपने ही टीचर पर हमला कर दिया. यह घटना उस समय हुई जब स्टूडेंट को नकल करते पकड़े जाने के बाद एग्जाम हॉल से बाहर जाने को कहा गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, कलबुर्गी स्थित एक होम्योपैथी कॉलेज में होम्योपैथिक मटेरिया मेडिका विषय की इंटरनल एग्जाम चल रही थी. आरोपी स्टूडेंट शहबाज एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर नकल कर रहा था. उस समय असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराज कुमार एग्जाम हॉल के इंचार्ज थे. उन्होंने स्टूडेंट को नकल करते हुए देख लिया और तुरंत उसके पास जाकर उसकी आंसर शीट जब्त कर ली. इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट को एग्जाम हॉल से बाहर जाने का निर्देश दिया.
A disturbing incident of violence against an educator has been reported at a local homeopathy college in #Kalaburagi, #Karnataka, where a student allegedly assaulted an assistant professor after being caught cheating during an internal examination.
The confrontation occurred… pic.twitter.com/2gnZJme5jU
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) February 20, 2026
बाहर जाते समय बदला रुख, टीचर पर किया हमला
सीसीटीवी और मोबाइल से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट पहले एग्जाम हॉल के दरवाजे की ओर जाता है, लेकिन अचानक यू-टर्न लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराज कुमार की ओर दौड़ता है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने टीचर का कॉलर पकड़ लिया और एक के बाद एक घूंसे मारने शुरू कर दिए.
घटना के दौरान क्लास में मौजूद अन्य स्टूडेंट और स्टाफ सदस्य स्तब्ध रह गए. कुछ लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर आरोपी स्टूडेंट को रोका. इस अचानक हुई हिंसक घटना से एग्जाम हॉल में अफरा-तफरी मच गई और एग्जाम बाधित करनी पड़ी.
कॉलेज प्रशासन ने दी सख्त सजा
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी स्टूडेंट के माता-पिता को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी. कॉलेज अधिकारियों ने स्टूडेंट के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसे भविष्य में किसी भी एग्जाम में बैठने की अनुमति न देने का फैसला किया है.
इस घटना को लेकर टीचरों और स्टूडेंटों के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. शैक्षणिक संस्थानों में टीचर पर हाथ उठाने की इस घटना की व्यापक निंदा की जा रही है और दोषी स्टूडेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है.
पुलिस शिकायत नहीं, लेकिन जांच संभव
फिलहाल कॉलेज प्रशासन या पीड़ित टीचर की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि उन्हें शिकायत मिलती है तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.



