आज सुपर-8 में भिड़ेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत फुल डिटेल्स

Pakistan vs New Zealand Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का पहला मुकाबला आज यानी 21 फरवरी (शनिवार) को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के जरिए दोनों ही टीमें जीत हासिल कर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी. तो आइए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स क्या हैं.
पिच रिपोर्ट
टूर्नामेंट के लीग चरण में आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए ज्यादा कारगर दिखाई दी है. इस मैदान पर तेजी से रन बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. गेंद थोड़ा रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजों को खेलने में दिक्कत होती है. वहीं तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन अब तक हुए मुकाबलों में स्पिनर ज्यादा कारगर दिखे हैं.
मैदान पर अब तक 64 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 27 मैच, जबकि चेज करने वाली टीमों ने 36 में जीत दर्ज की है. मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 144 रन है. लिहाजा, यहां टीमें पहली पारी में 170 तक बोर्ड पर लगाकर जीत की तरफ देख सकती हैं.
मुकाबला कहां देखें लाइव?
पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के सुपर-8 के मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी.
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड T20I हेड टू हेड
अब तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल करते हुए 24 में जीत दर्ज की है, जबकि बाकी के 23 मैच कीवी टीम ने अपने नाम किए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सुपर-8 की जंग में कौन सी टीम किस पर हावी पड़ती है.
मुकाबले के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.
मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी.



