खेल

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का ये बल्लेबाज तोड़ सकता है विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ इतने रन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने 4 मैचों में 220 रन बनाए हैं. उनकी निगाहें विराट कोहली के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर है, जो भारतीय बल्लेबाज ने 2014 में बनाया था. पाकिस्तान जारी संस्करण के सुपर-8 में पहुंच गया है, इसका मतलब उनके 3 मैच कंफर्म हैं.

साहिबजादा फरहान ने नीदरलैंड के खिलाफ 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. यूएसए के टीम के खिलाफ उन्होंने शानदार 73 रन बनाए, हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा. हार्दिक पांड्या ने उन्हें पहले ही ओवर में शून्य पर आउट किया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ा. वह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने, ये इस फॉर्मेट में उनकी पहली सेंचुरी थी.

कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ के लिए चाहिए इतने रन

टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी विराट कोहली के नाम हैं, जो उन्होंने साल 2014 में बनाया था. उस सीजन कोहली ने 6 मैचों में 319 रन बनाए थे. इसमें 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल थी. तब से अभी तक कोई उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है. लेकिन फरहान इसके करीब हैं.

साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में 320 रन बना लिए हैं. फरहान के पास अब वर्ल्ड कप में कम से कम 3 परियां हैं, जिसमें उन्हें कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कुल 100 रन बनाने हैं. अगर उनकी टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंची तो उनके चांस और भी बढ़ जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का शेड्यूल

सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी को है. इसके बाद टीम की भिड़ंत 24 फरवरी को इंग्लैंड से होगी. दूसरे राउंड में पाकिस्तान का आखिरी मैच श्रीलंका के साथ 28 फरवरी को होगा. सुपर-8 के मैचों के बाद ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और अन्य टीमें बाहर हो जाएंगी.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!