Colon Cancer Symptoms: पेट दर्द और थकान को न करें नजरअंदाज, युवाओं को अपना शिकार बना रहा है ये खतरनाक कैंस

Why Is Colon Cancer Increasing in Young People: अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 वर्ष से कम उम्र के अमेरिकियों में कैंसर से होने वाली मौतों में 1990 के बाद से 44 प्रतिशत की कमी आई है. यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिसका क्रेडिट बेहतर इलाज और धूम्रपान में कमी को दिया गया है. लेकिन इसी बीच एक चिंताजनक तथ्य भी सामने आया है कि कोलन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. जहां लंग्स, ब्रेस्ट और ब्रेन कैंसर से मौतों में गिरावट आई है, वहीं कम उम्र में होने वाला कोलोरेक्टल कैंसर तेजी से बढ़ रहा है. 50 वर्ष से कम उम्र के पुरुषों में यह कैंसर से मौत का प्रमुख कारण बन चुका है और महिलाओं में दूसरा सबसे बड़ा कारण है.
डॉक्टरों का कहना है कि कुछ ऐसे लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, लगातार पेट दर्द उनमें से एक है. कभी-कभार होने वाला पेट दर्द आम बात है, लेकिन अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे, खासकर एक ही जगह पर, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट मायो क्लिनिक के अनुसार, के अनुसार, शरीर में इसके कुछ लक्षण दिखाई देते हैं.
बिना वजह वजन कम होना
बिना वजह वजन कम होना भी एक चेतावनी संकेत हो सकता है. अगर खानपान सामान्य है, फिर भी वजन घट रहा है, तो यह चिंता का विषय है. कैंसर सेल्स शरीर की ऊर्जा का अधिक इस्तेमाल करती हैं, जिससे शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस कर सकता है. कपड़े ढीले होने लगें और कारण समझ न आए, तो जांच कराना जरूरी है.
लगातार थकान
लगातार थकान भी एक अहम संकेत है. व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण थकान होना सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर आराम करने के बाद भी कमजोरी बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कोलन कैंसर की वजह से अंदरूनी रक्तस्राव हो सकता है, जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है और व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस करता है.
मल में होने वाली दिक्कतें
मल में खून आना एक गंभीर लक्षण है. कई लोग इसे बवासीर समझकर अनदेखा कर देते हैं, जो बड़ी गलती हो सकती है. अगर मल में खून दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. चमकीला लाल खून कभी-कभी हल्की समस्या का संकेत हो सकता है, लेकिन गहरा रंग किसी गंभीर कारण की ओर इशारा कर सकता है. इसके अलावा मल त्याग की आदतों में बदलाव भी ध्यान देने योग्य है। लंबे समय तक कब्ज रहना या अचानक दस्त की समस्या होना सामान्य नहीं है. अगर ये बदलाव कुछ हफ्तों से ज्यादा बने रहें, तो जांच कराना जरूरी है. ट्यूमर आंतों में रुकावट पैदा कर सकता है या हार्मोनल बदलाव के कारण मल त्याग की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
कब आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है
अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको लगातार दिखता है, तो बिना किसी देरी के आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है. एक्सपर्ट बताते हैं कि शरीर के संकेतों को समझना बेहद जरूरी है. समय पर जांच और इलाज से जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Seema Haider: सीमा हैदर को 11 महीने में हुए 2 बच्चे, इतना कम गैप बच्चों के लिए कितना खतरनाक?
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator



