MS Dhoni की एक सलाह ने बदल दी इस स्टार की जिंदगी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच खुला बड़ा राज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. लीग स्टेज के सभी 4 मैच जीतकर मेन इन ब्लू ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वहीं अगले चरण की शुरुआत से पहले टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी का नाम गूंज उठा.
दरअसल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बताया कि कैसे धोनी की सलाह पर अमल करते हुए शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनके खेल में सुधार हुआ. बताते चलें कि दुबे 2022 आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. इस तरह आईपीएल में उनका ज्यादातर वक्त माही के साथ गुजर रहा है.
धोनी की सलाह से दुबे की खेल में हुआ सुधार
जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए शिवम दुबे ने कहा, “जब मैं पहली बार आईपीएल में आया, तो मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्रगल करना पड़ा और मैं गेंद को सही ढंग से नहीं मार पा रहा था. मुझे एहसास हुआ कि अगर मुझे इस लेवल पर दबदबा बनाना है और मुझमें पावर है, तो मुझे उस पहलू पर काम करने की जरूरत है. मैंने ऑफ-सीजन के दौरान काफी मेहनत की. माही भाई ने मुझे बताया कि हर बार छक्के मारना जरूरी नहीं है. बाउंड्री और स्ट्राइक रोटेशन भी उतना जरूरी है.”
Shivam Dube credited MS Dhoni for improving his play against the short ball. pic.twitter.com/qRyvzpQqrl
— ` (@WorshipDhoni) February 19, 2026
दुबे ने आगे कहा, “इससे मुझे जाहिर तौर पर मदद मिली. अगर मुझे अच्छी गेंद मिलती है, तो मैं बाउंड्री के लिए या फिर स्ट्राइक रोटेट करने के लिए देखता हूं. आखिरी ओवर में तेज खेलूंगा, लेकिन पारी की शुरुआत में मेरा ध्यान समझदारी भरी मंशा पर रहेगा.”
नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली दमदारी पारी
टीम इंडिया ने ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला बीते बुधवार (18 फरवरी) नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला था. मुकाबले में दुबे ने भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 66 रन स्कोर किए. दुबे की पारी बदौलत टीम इंडिया ने 193 रनों का टोटल बनाकर जीत हासिल की थी.



