खेल

2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब तक इन 3 भारतीयों ने बिखेरा जलवा, ईशान किशन के बल्ले ने उगली आग

Team India T20 World Cup 2026: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के ग्रुप मैच खत्म हो चुके हैं. अगले चरण में प्रवेश कर चुकी टीम इंडिया को सुपर-8 के ग्रुप 1 में रखा गया है, जिसमें वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे भी हैं. भारत ने अब तक वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अपने चारों मैच जीते हैं और ईशान किशन से लेकर अन्य कई खिलाड़ियों ने टीम की सफलता में बड़ा योगदान दिया है. यहां देखिए उन 3 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट, जिन्होंने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बढ़िया प्रदर्शन करके दिखाया है.

ईशान किशन

सबसे पहला नाम ईशान किशन हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. किशन अब तक 4 पारियों में 44 के बढ़िया औसत से 176 रन बना चुके हैं और टूर्नामेंट में अब तक 2 अर्धशतक भी लगाए हैं. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं, वहीं पूरी लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती, वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के सबसे ज्यादा इम्पैक्ट छोड़ने वाले गेंदबाज रहे थे. वो अब तक 4 मैचों में 9 विकेट चटका चुके हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट उन्होंने ही लिए हैं. अब तक वर्ल्ड कप के चारों मैचों में उन्होंने कम से कम एक विकेट जरूर लिया है. ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद टूर्नामेंट में सबसे बढ़िया इकॉनॉमी वाले गेंदबाज वरुण ही हैं. उनका इकॉनॉमी सिर्फ 5.17 का है.

सूर्यकुमार यादव

वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव बहुत खराब फॉर्म में चल रहे थे. वो वर्ल्ड कप में आए तो पहले ही मैच में नाबाद 84 रन जड़ दिए. उसके बाद चाहे सूर्या कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों, लेकिन निरंतर 30+ स्कोर करके वो भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की नींव बने हुए हैं. सूर्या अब तक 4 पारियों में 54 के बेहतरीन औसत से 162 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत में चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत; कई प्लेयर्स घायल

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!