खेल

Ishan Kishan ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाकर तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड 

Ishan Kishan Record In IND vs PAK T20 WC 2026: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाकर 77 रन बनाए. इस दौरान ईशान ने सिर्फ 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. इस अर्धशतक के साथ बाएं हाथ के ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

दरअसल अब ईशान भारत-पाकिस्तान के टी20 इंटरनेशनल मैच में युवराज सिंह से तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. जहां ईशान ने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, वहीं युवराज सिंह ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले में 29 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी. 

तीसरे पायदान पर पहुंचे ईशान

अब ईशान किशन भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि युवी चौथे पायदान पर खिसक गए हैं. लिस्ट में युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दूसरे पायदान पर, जबकि पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज पहले नंबर पर काबिज हैं. 

भारत-पाक मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के लिहाज से)

23 गेंद में- मोहम्मद हाफिज, अहमदाबाद (2012)
24 गेंद में- अभिषेक शर्मा, दुबई (2025)
27 गेंद में- ईशान किशन, कोलंबो, आरपीएस (2026) 
29 गेंद में- युवराज सिंह, अहमदाबाद (2012)

ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज 

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में बैटिंग करते हुए 52.66 की औसत और 197.50 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 77 रनों का रहा. 

लिस्ट में न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट पहले पायदान पर हैं, जिन्होंने अब तक 3 मैचों की 3 पारियों में 83.50 की औसत और 179.56 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिफ्टी निकली. वहीं उनका हाई स्कोर 89* रनों का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट में ईशान कब सीफर्ट को ओवरटेक करते हैं. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!