खेल

उस्मान तारिक की रहस्यमयी गेंदबाजी का मिल गया तोड़, टीम इंडिया को रविचंद्रन अश्विन की खास सलाह

Ravichandran Ashwin on Usman Tariq: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पूर्व उस्मान तारिक का नाम खूब चर्चा में है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप का यह महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. दरअसल उस्मान तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. वो छोटा रन-अप लेने के बाद रुकते हैं और फिर खड़े-खड़े गेंद फेंकते हैं. उन्होंने यूएसए के बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया था. अब दावे किए जा रहे हैं कि वो भारतीय बल्लेबाजों पर भी भारी पड़ सकते हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि उस्मान तारिक की गेंदों का कैसे सामना किया जा सकता है.

‘कौन करेगा हिम्मत…’ – अश्विन

अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, “मैं एक चीज जरूर देखना चाहूंगा. कौन ऐसा करने की हिम्मत करता है. अगर गेंद फेंकने से पहले तारिक अपना हाथ रोकते हैं, तो सामने से हट जाना बल्लेबाज के अधिकार क्षेत्र में आता है. बल्लेबाज कह सकता है, ‘मैं नहीं जानता कि गेंद कब आएगी, इसलिए मैं हट गया. यह घटना दिलचस्प और अंपायर को सिर दर्द देने वाली होगी.”

अश्विन ने आगे कहा कि ऐसा होने पर अंपायर को तय करना होगा कि बल्लेबाज को चेतावनी दे या गेंदबाज को. अश्विन ने इस पूरे घटनाक्रम की कल्पना करते हुए बताया कि ऐसे मौके पर बॉलर को ही पहले चेतावनी दी जाती है.

उस्मान तारिक पर आ जाएगा दबाव

अश्विन ने आगे कहा, “अगर बल्लेबाज बार-बार सामने से हटने लगा, तो सोचिए तारिक पर कितना दबाव आ जाएगा. हो सकता है कि उन्हें मैच के बीच में ही अपना गेंदबाजी एक्शन बदलना पड़े. ऐसा हुआ तो पाकिस्तान का ट्रम्प कार्ड ‘जीरो’ साबित हो जाएगा.”

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया बनेगी 2026 टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन! बैठ रहा गजब का संयोग, सहवाग की हैरतअंगेज भविष्यवाणी

IND vs PAK: ‘लप्पेबाज अभिषेक शर्मा…’, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले PAK दिग्गज के बयान पर बवाल, जानें क्या कहा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!