खेल

पाकिस्तान का कुछ नहीं उखाड़ पाएगा ICC, भारत के खिलाफ ना खेलने पर पूर्व अध्यक्ष का चौंकाने वाला दावा

पाकिस्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है, फिर भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) उसे कोई सजा नहीं दे पाएगा. ये कहना है आईसीसी के पूर्व चेयरमैन एहसान मनी का, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं. दरसअल 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने घोषणा करके बताया था कि उसकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलेगी.

पाकिस्तान सरकार ने ऐसी कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है कि पाकिस्तान टीम भारत के साथ मैच क्यों नहीं खेलेगी. मगर इसे बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने से जोड़ा जा रहा है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग की थी. आईसीसी ने इस मांग को अस्वीकार करने के बाद बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर करके उसे स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया था.

क्या पाकिस्तान बच निकलेगा?

स्पोर्टस्टार के अनुसार आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा, “अपनी सरकार की सलाह मानने के लिए पाकिस्तान टीम पर कोई पाबंदियां नहीं लगाईं जा सकतीं. अपनी सरकार का आदेश मानकर ही तो भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान आने से मना किया था. आप दोहरे मापदंड नहीं अपना सकते हैं. मैं फिर से उसी तथ्य को दोहराऊंगा कि दुर्भाग्यवश, समस्या से निपटने के बजाय आईसीसी एक मूकदर्शन बनकर खड़ा रहा.”

एहसान मनी ने आईसीसी पर निधाना साधते हुए कहा कि उसने क्रिकेट मामलों में देशों की सरकार के दखल पर कोई आपत्ति नहीं जताई.

यहां मामला अलग

एहसान मनी की ये बातें शायद फैसले का आधार ना बन पाएं क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत ने मेजबान पाकिस्तान जाने से इनकार किया था. बाद में फैसला लिया गया कि टीम इंडिया के मैच न्यूट्रल वेन्यू (UAE) में खेले जाएंगे. मगर टी20 वर्ल्ड कप के मामले में पाकिस्तान पहले ही अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने वाला है. फिर भी वो ऐसे समय में भारत के साथ खेलने से इनकार कर रहा है, जब कई हफ्तों पहले ही शेड्यूल घोषित हो चुका हो. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!