खेल

ICC पाकिस्तान पर लेगा एक्शन? भारत से नहीं खेलने पर PCB होगा बर्बाद! पूरी क्रिकेट टीम पर लग सकता है बैन

2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होना है. इस वैश्विक टूर्नामेंट के शुरू होने में अब 5 दिन रह गए हैं, लेकिन इससे पहले एक अलग ही ड्रामा देखने को मिल रहा है. ये ड्रामा किया है पाकिस्तान ने. दरअसल, रविवार को पाकिस्तान की शाहबाज सरकार ने एलान किया कि उनकी टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी. हालांकि, अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसकी सूचना इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को नहीं दी है. ऐसे में अगर पाकिस्तान अपना फैसला नहीं बदलता है और भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने नहीं उतरता है तो फिर उसे इसका तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है. 

क्या ICC पाकिस्तान पर लेगा एक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक पीसीबी ने आईसीसी को भारत से मैच नहीं खेलने को लेकर जानकारी नहीं दी है. जब पीसीबी आधिकारिक रूप से आईसीसी को इस बहिष्कार की सूचना देगा, तभी आईसीसी एक्शन ले सकती है. एक रिपोर्ट में ऐसा भी कहा जा रहा है कि अब पाकिस्तान के 2026 टी20 विश्व कप से बाहर भी किया जा सकता है. इसके अलावा अब आईसीसी पाकिस्तान की टी20 लीग (PSL) में विदेशी खिलाड़ियों को NOC देने से भी मना कर सकती है.

पाकिस्तान ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

ये जगजाहिर है कि पाकिस्तान ने ऐसा फैसला बांग्लादेश को खुश करने के लिए लिया है. इससे पहले बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने का एलान किया था, क्योंकि आईसीसी ने उनके मैच तय कार्यक्रम और शेड्यूल के एलान के बाद भारत के बाहर शिफ्ट करने से मना कर दिया था. पाकिस्तान के खिलाड़ियों और उनके बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने इसके बाद आईसीसी की आलोचना की थी और टूर्नामेंट का बहिष्कार करने के संकेत भी दिए थे. अब पाकिस्तान बांग्लादेश से अपने राजनीतिक संबधं अच्छे रखने के लिए उनके सपोर्ट में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर रहा है. 

हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है कि अगर टी20 विश्व कप में उनका सेमीफाइनल या फाइनल मैच भारत से होता है तब क्या होगा? क्या तब वो खेलेंगे या नहीं? अभी शहबाज सरकार ने सिर्फ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!