खेल

ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतकर कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, इससे पहले दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया ऐसा

Carlos Alcaraz Wins Australian Open 2026: कार्लोस अल्काराज दुनिया के सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम की उपलब्धि हासिल कर ली है. उन्होंने सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराते ही यह मुकाम हासिल किया. ये पहली बार है जब स्पेन के अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता है और फाइनल जीतने के बाद वो काफी देर तक नीचे ही लेते रहे.

कार्लोस अल्काराज मेंस टेनिस रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी हैं. वो इससे पहले फ्रेंच ओपन, यूएस ओपन और विम्बलडन का खिताब दो-दो बार जीत चुके थे. आखिरकार 2026 में उन्होंने अपनी ट्रॉफी लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब भी जोड़ लिया है.

लिख दिया नया इतिहास

वो दुनिया के ऐसे 9वें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेनिस में चारों प्रमुख खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल की है, इसे करियर ग्रैंड स्लैम कहा जाता है. अल्काराज ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा टेनिस प्लेयर हैं, उन्होंने महज 22 साल की उम्र में ये मुकाम हासिल किया. जोकोविच का 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का इंतजार अब भी जारी है. उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम टाइटल 2023 में आया था, जब उन्होंने चौथी बार यूएस ओपन का खिताब जीता था.

पिछड़ने के बाद अल्काराज की वापसी

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज पहला सेट 2-6 से हार गए थे. दूसरे सेट से अल्काराज ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और ड्रॉप शॉट्स के साथ-साथ तेजी से कोर्ट पर मूव करते हुए जोकोविच को थका दिया और अगला सेट 6-2 से अपने नाम किया. इसके बाद अल्काराज ने तीसरा सेट भी 6-3 से अपने नाम कर लिया.

अब दुनिया के नंबर-1 प्लेयर को खिताब जीतने के लिए सिर्फ एक सेट और जीतना था. जोकोविच ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए अल्काराज को चौथे सेट में कड़ी टक्कर दी. अंततः जोकोविच को चौथा सेट 5-7 से हारना पड़ा. 

यह भी पढ़ें:

ईशान किशन या संजू सैमसन? कप्तान सूर्यकुमार ने बता दिया, टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा ओपनिंग

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!