22 चौके और 11 छक्के, वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, वर्ल्ड कप में भारत ने बना डाले 352 रन

IND vs ZIM Score U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बना दिए हैं. ये मैच बुलवायो में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के लिए विहान मल्होत्रा ने नाबाद शतकीय पारी खेल अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल टीम इंडिया को दमदार शुरुआत दिलाई. विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने भी जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को खूब रुलाया.
वैभव की फिफ्टी, विहान का शतक
वैभव सूर्यवंशी ने आरोन जॉर्ज के संग मिलकर भारतीय पारी की शुरुआत की थी. टीम इंडिया को तेजतर्रार शुरुआत मिली, लेकिन जॉर्ज 16 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान आयुष म्हात्रे का बल्ला खामोश रहा, जो 21 रन बना पाए. मगर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए 30 गेंद में 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले. ये अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव की तीसरी अर्धशतकीय पारी रही.
वहीं विहान मल्होत्रा 109 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने मिडिल ओवरों में भारतीय टीम को संभाले रखा और 109 रनों की दमदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने इस सधी हुई पारी में सिर्फ 7 चौके लगाए. विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 61 रनों की पारी खेली.
पारी में लगे 22 चौके, 11 छक्के
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बनाए. इस विशाल स्कोर को बनाने के दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 22 चौके और 11 छक्के लगाए. भारतीय टीम ने पहले 10 और आखिरी 10 ओवरों में खूब सारे रन बनाए. पारी के पहले 10 ओवरों में टीम इंडिया 99 रन बना चुकी थी. वहीं अंतिम 10 ओवरों में भारत ने 90 रन जोड़े. बाकी 30 ओवरों में टीम इंडिया 163 रन जोड़ पाई.
यह भी पढ़ें:
स्कॉटलैंड का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का टूटेगा सपना? पाकिस्तान बना बड़ी अड़चन; जानें पूरा माजरा
फिर चला वैभव सूर्यवंशी का जादू, वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ दिया तूफानी अर्धशतक



