खेल

सूर्यकुमार यादव ने 468 दिनों के बाद जड़ा अर्धशतक, फॉर्म में लौटते ही कप्तान ने कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Suryakumar Yadav Scored Half Century After 468 Days: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बीती रात यानी 23 जनवरी को खेल गया. रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए राहत की खबर आई. आखिरकार सूर्यकुमार एक लंबे इंतजार के बाद फॉर्म में वापसी करने में कामयाब रहे और एक मैच विनिंग पारी खेली. सूर्यकुमार यादव इस मैच में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसी के साथ उन्होंने 468 दिनों के लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतकीय पारी खेली.

सूर्यकुमार यादव ने की फॉर्म में वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चला. 209 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए. सूर्या की इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इसी के साथ उन्होंने 23 पारियों के सूखे को खत्म कर दिया, जहां उन्हें कोई अर्धशतकीय पारी नहीं खेली थी. सूर्या ने फॉर्म में शानदार वापसी करते हुए महज 23 गेंदों पर अपना 22वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया.

कप्तान सूर्यकुमार ने टी20 इंटरनेशनल में पिछला अर्धशतक 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में लगाया था, जहां उन्होंने 35 गेंदों पर 75 रन बनाए थे. इसके बाद साल 2025 में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. पूरे साल में उन्होंने 21 मैचों में महज 13.62 की औसत से सिर्फ 218 रन बनाए.

वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूर्यकुमार यादव ने की बराबरी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव ने अब अभिषेक शर्मा की बराबरी कर ली है. सूर्या ने 8वीं बार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है, वहीं ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!