खेल

बांग्लादेश निकला एहसान फरामोश, BCCI के सहारे विश्व क्रिकेट में बनाई थी पहचान, अब दिखा रहा आंख

बांग्लादेश ने साफतौर पर एलान कर दिया है कि वो 2026 टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करेगा. इससे उसने ना केवल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से भी पंगा ले लिया है. दरअसल आईसीसी ने बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग को ठुकरा दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश का कहना है कि आईसीसी ने उसके साथ न्याय नहीं किया है.

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल इस विवाद की शुरुआत से ही भड़काऊ बयान देते आए हैं. अब उनका कहना है कि वो किसी भी हाल में झुकेंगे नहीं. नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश अगर टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा, तो दुनिया को समझना चाहिए कि इसके परिणाम क्या हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश किसी भी हाल में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा.

एक तरफ बांग्लादेश लगातार कहता रहा कि भारत में उसके खिलाड़ियों को खतरा है. जबकि ICC ने आश्वासन देते हुए कहा था कि उसने भारत में मैचों की सुरक्षा का आकलन किया है और भारत यात्रा करने पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा. इसके बावजूद बांग्लादेश सरकार का टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने वाला स्टेटमेंट वाकई चौंकाने वाला है. मगर लगता है कि बांग्लादेश भूल चुका है कि बांग्लादेश क्रिकेट को बड़े स्तर तक पहुंचाने में BCCI ने कितनी मदद की थी.

एहसान फरामोश निकला बांग्लादेश

ये बात सन 1998 की है, तब तक बांग्लादेश को आईसीसी की पूर्ण सदस्यता नहीं मिल पाई थी. बांग्लादेश को विश्व क्रिकेट में कोई पूछता तक नहीं था, लेकिन तत्कालीन आईसीसी अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने बड़ा रिस्क लेकर आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी थी. बताते चलें कि डालमिया बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

उस टूर्नामेंट का विजेता दक्षिण अफ्रीका रहा था, जिसने पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. मगर दक्षिण अफ्रीका से भी बड़ी जीत बांग्लादेश क्रिकेट की हुई, क्योंकि एक आईसीसी टूर्नामेंट की सफल मेजबानी करने से बांग्लादेश को विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान मिली थी. यहां तक कि जगमोहन डालमिया ने बांग्लादेश को टेस्ट टीम का दर्जा देने का खुला समर्थन दिया था.

अब जब आईसीसी ने सुरक्षा व्यवस्था का पूरा आकलन करके भारत के पक्ष में फैसला सुनाया, तो बांग्लादेश बुरी तरह बौखलाया हुआ है. इसी बौखलाहट में उसने पुराने एहसान भुलाकर टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने का निर्णय ले डाला है.

यह भी पढ़ें:

2026 टी20 वर्ल्ड कप में अब ये टीम लेगी बांग्लादेश की जगह, BCB ने भारत में खेलने से किया इनकार

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!