खेल

2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेगी बांग्लादेश की टीम, सरकार ने किया एलान; ICC ने मैच शिफ्ट करने से किया था मना

बांग्लादेश सरकार ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी. बांग्लादेश टीम ने टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने का निर्णय किया है. बांग्लादेश सरकार का कहना है कि उसकी तरफ से ICC ने उसकी टी20 वर्ल्ड कप के मैच शिफ्ट करने की मांग को ठुकरा दिया है. साथ ही सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर भी निशाना साधा है.

हाल ही में बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल का कहना था कि बांग्लादेशी खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन टीम सिर्फ श्रीलंका में अपने मैच खेलेगी.

इसमें हमारा नहीं, ICC का नुकसान

बांग्लादेश सरकार ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि वो विश्व क्रिकेट की स्थिति के बारे में निश्चित नहीं हैं, लेकिन इस खेल की लोकप्रियता निश्चित ही घट रही है. उन्होंने 20 करोड़ लोगों को कैद कर दिया है. क्रिकेट ओलंपिक्स में जा रहा है, लेकिन बांग्लादेश जैसा देश भाग नहीं लेगा, तो इसमें ICC का नुकसान है.

यह भी कहा गया कि बांग्लादेश सरकार लगातार ICC के संपर्क में रहेगी, क्योंकि उनकी टीम वर्ल्ड कप में खेलना चाहती है, लेकिन भारत में नहीं खेलेगी. आईसीसी पर भी निधाना साधा गया कि उसकी बोर्ड मीटिंग में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए.

मुस्तफिजुर रहमान पर भी दिया बयान

यह पूरा मामला मुस्तफिजुर रहमान के इंडियन प्रीमियर लीग से रिलीज होने के बाद सामने आया था. दरअसल बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया था. KKR ने मिनी ऑक्शन में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. बांग्लादेश सरकार ने कहा कि मुस्तफिजुर का मुद्दा कोई अलग-थलग मुद्दा नहीं है. इस पर फैसला लेने वाला सिर्फ BCCI था.

यह भी पढ़ें:

मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!