राजनीति

West Bengal Election 2026: सुभाष चंद्र बोस के पोते का बड़ा फैसला! बंगाल चुनाव से पहले TMC में हुए शामिल, BJP पर बोला तीखा हमला

सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस ने रविवार (12 अप्रैल 2026) को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया. इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और पार्टी सांसद कीर्ति आजाद मौजूद रहे. टीएमसी में शामिल होने के बाद चंद्र बोस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियां खुलकर सांप्रदायिक हैं और संविधान के खिलाफ हैं. उनके अनुसार, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है, जो समाज को बांटने वाली नीति है.

चंद्र बोस ने आगे कहा कि अंग्रेजों ने भी अपने शासन के दौरान इसी तरह की नीति अपनाई थी और देश को बांटने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि जैसे भारत ने अंग्रेजों को देश से बाहर किया था, वैसे ही अब समय आ गया है कि बीजेपी को भी सत्ता से बाहर किया जाए. गौरतलब है कि चंद्र बोस ने साल 2023 में बीजेपी छोड़ दी थी और अब उन्होंने टीएमसी में शामिल होकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई भूमिका की शुरुआत की है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा का शेड्यूल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव देश के सबसे बड़े और अहम चुनावों में से एक माना जा रहा है. यह चुनाव सिर्फ राज्य की सरकार तय नहीं करेगा, बल्कि इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है. इस बार चुनाव दो चरणों में हो रहा है. पहला चरण 23 अप्रैल 2026 को होगा और दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को. इसके बाद 4 मई 2026 को मतगणना होगी और नतीजे सामने आएंगे. राज्य की कुल 294 सीटों पर वोटिंग हो रही है और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 148 सीटों की जरूरत होगी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में किसके साथ मुकाबला

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच है. तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई ममता बनर्जी कर रही हैं और यह पार्टी फिलहाल राज्य की सत्ता में है. 2021 के चुनाव में टीएमसी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी और अब वह एक बार फिर सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है. भारतीय जनता पार्टी भी इस चुनाव में पूरी ताकत लगा रही है. पार्टी की तरफ से सुवेंदु अधिकारी एक बड़ा चेहरा माने जा रहे हैं. बीजेपी केंद्र में सत्ता में है और वह पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: बंगाल चुनाव से पहले ED का बड़ा एक्शन! कोयला से हवाला तक कई बड़े नाम रडार पर

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!