देश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे, स्पेशल कंट्रोल रूम, देखिए कैसा होगा नया लुक

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम काफी तेज गति से चल रहा है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहें हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत किया जा रहा है. सरकार ने देश भर से 1338 रेलवे स्टेशनों को चिह्नित किया है, जिन्हें इस स्कीम के तहत फिर से विकसित किया जाएगा.

रेल मंत्री ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

उत्तर रेलवे के अधीन आने वाले इस स्टेशन को इस तरीके से पुनर्विकास किया जा रहा है कि आने वाले सालों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को तो संभाला ही जा सके, बल्कि इन्हें एक बेहतर और विश्वस्तरीय सुविधा भी दी जा सके. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से शेयर किए गए इस 22 सेकंड के वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि एक बार जब ये निर्माण कार्य खत्म हो जाएगा, तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की एक बदली हुई तस्वीर सामने होगी.

स्टेशन पर यात्रियों को क्या-क्या दी जाएंगी सुविधाएं?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बारे में ये भी बताया है कि यहां सुरक्षा के लिहाज से लगभग 1,500 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे लगाए जाएंगे, जो पूरे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे. इन कैमरों को रेलवे प्लेटफॉर्म, स्टेशन एरिया, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर लगाया जाएगा.

इसके अलावा, इन AI कैमरों से आने वाली फीड को मॉनिटर करने के लिए एक खास कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां इन कैमरों से आने वाली फीड की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से प्रोसेस किया जाएगा, जो किसी आकस्मिक स्थिति या असुरक्षा की स्थिति के वक्त तुरंत अलर्ट भेज देगा.

सुरक्षा के लिहाज से उठाए गए महत्वपूर्ण कदम

रेल मंत्री ने यह भी बताया है कि सुरक्षा के लिहाज से स्टेशन पर काम करने वाले हर कर्मचारी और वेंडर को आईडी कार्ड और जैकेट दी जाएगी, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके. साथ ही, भारत टैक्सी को भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) से जोड़ा जाएगा और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर नए साइनेज भी लगाए जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!