मुंबई: EU समझौते पर शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे बोले- ‘PM मोदी ने फिर साबित किया कि…’

भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए इस ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हुआ. इसके लिए शिवसेना संसदीय दल के नेता श्रीकांत शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस समझौते को लेकर मैं शिवसेना संसदीय दल की ओर से मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से बधाई देता हूं.
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते से भारत के उद्योगों के लिए अपार अवसर पैदा होंगे. निर्यात में वृद्धि होगी और रोजगार सृजन को गति मिलेगी. जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का नेतृत्व और अधिक सशक्त होगा. यह समझौता भारत और करोड़ों भारतीयों के लिए एक ऊंची उड़ान साबित होगा.
‘दो दिग्गजों के बीच एक नए युग की शुरुआत हुई’
श्रीकांत शिंदे ने कहा कि इस समझौते के माध्यम से भारत और यूरोपीय संघ जैसे वैश्विक स्तर के दो दिग्गजों के बीच एक नए युग की शुरुआत हुई है. जब पूरी दुनिया व्यापार युद्ध और संरक्षणवाद के दौर से गुजर रही है. तब भारत ने पीछे हटने के बजाय परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाते हुए.
भारत ने अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा करते हुए विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे एक श्रेष्ठ रणनीतिकार हैं.
समझौते से बड़े पैमाने पर होगा निवेश
उन्होंने कहा कि इस समझौते के परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और सतत विकास के एक नए चरण की शुरुआत होगी. हाल ही में यूके, न्यूज़ीलैंड और ओमान के साथ हुए व्यापार समझौतों के बाद मंगलवार (27 जनवरी) यूरोपीय संघ के साथ हुआ यह समझौता भारत की सुसंगत और दूरदर्शी व्यापार नीति को स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है.
इन समझौतों के माध्यम से हमने भविष्य के लिए निर्णायक योजना बनाते हुए भारतीयों के हितों को सुरक्षित किया है. भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता वैश्विक मंच पर भारत की पहचान एक प्रमुख आर्थिक और राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा.



