आजमगढ़

रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में छापामारी: छोटू पोद्दार की दुकान से नकली शराब का भंडाफोड़!

रामगढ़। गुप्त सूचना के आधार पर **उत्पाद विभाग रामगढ़** की टीम ने **रजरप्पा मंदिर क्षेत्र अंतर्गत हेटगढ़ा निवासी छोटू पोद्दार** की दुकान में **अवैध नकली शराब** के खिलाफ छापामारी की। जांच के दौरान टीम ने **विभिन्न ब्रांड (BP, RS, B7, No.1)** की कुल **46 बोतलें नकली शराब (17.25 लीटर)** बरामद कीं। इसके अलावा **43 पीस अलग-अलग ब्रांड के ढक्कन** और **43 पीस होलोग्राम** भी जब्त किए गए।

अभियुक्त छोटू पोद्दार के विरुद्ध **उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a), 47(e), 55(d) एवं 55** के तहत **फरार अभियोग दर्ज** किया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि नकली शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!