आजमगढ़

आंगनबाड़ी केंद्रों की रैंकिंग से लेकर पोषण ट्रैकर तक – डी.डी.सी. ने किया गहन मूल्यांकन!

रामगढ़। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की **समीक्षा बैठक** शनिवार को **समाहरणालय स्थित ब्लॉक बी सभाकक्ष** में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता **उप विकास आयुक्त (डी.डी.सी.) श्री आशीष अग्रवाल** ने की। बैठक में **जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इन्दु प्रभा खलखो** ने **PPT प्रस्तुति** के माध्यम से विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक के दौरान **आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रदर्शन, महिला पर्यवेक्षिकाओं की रैंकिंग, पोषण ट्रैकर के इंडिकेटर**, एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डी.डी.सी. ने निर्देश दिया कि **एक सप्ताह के भीतर पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर पर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित** की जाए।

**नीति आयोग की परियोजना पतरातु** के सभी इंडिकेटरों पर सुधार के लिए **सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं** को विशेष निर्देश दिए गए। वहीं, **सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना** के अंतर्गत लंबित मामलों को **दो दिनों के भीतर स्कूल से मैपिंग कर स्वीकृति देने** का आदेश दिया गया।

डी.डी.सी. ने सभी सीडीपीओ को **FRS प्रणाली में शत-प्रतिशत उपलब्धि पूर्ण करने**, तथा **कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों (पतरातु, मांडू, रामगढ़)** में लंबित लाभुकों की सूची तत्काल जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, **प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना** के अंतर्गत सभी नए लाभुकों का **रजिस्ट्रेशन और लंबित सत्यापन दो दिनों के अंदर पूरा करने**, **सेविका-सहायिका रिक्तियों को शीघ्र भरने**, एवं उन्हें **आयुष्मान भारत कार्ड योजना से आच्छादित करने** का भी निर्देश दिया गया।

**मिशन शक्ति योजना** के तहत **पालना गृह सह क्रेच संचालन के लिए भवन चिन्हित करने**, **पोषण वाटिका कार्य को मनरेगा से अभिसरित कर पूरा करने**, तथा **पेयजल, शौचालय, विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं की रिपोर्ट दो दिनों के भीतर जमा करने** का आदेश भी दिया गया।

डी.डी.सी. ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि वे अपनी **दैनिक कार्ययोजना Google Sheet के माध्यम से साझा करें** और प्रगति की सूचना नियमित रूप से जिला कार्यालय को दें। बैठक में सभी **बाल विकास परियोजना पदाधिकारी** और **महिला पर्यवेक्षिकाएं** उपस्थित रहीं।

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!